राहुल ने राजनीतिक कारणों से, नफरत पैदा करने के लिए किया परभणी का दौरा: Fadnavis

By Prabhasakshi News Desk | Dec 23, 2024

पुणे । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि परभणी में हिरासत में मारे गए एक दलित व्यक्ति के परिजनों से मिलने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का दौरा ‘केवल राजनीतिक कारणों से’ और ‘नफरत पैदा करने’ के लिए किया गया था। राहुल गांधी ने इससे पहले आज दिन में परभणी में सोमनाथ सूर्यवंशी के परिजनों से मुलाकात की और कहा कि सोमनाथ इसलिए मारे गए क्योंकि वह दलित थे और संविधान की रक्षा कर रहे थे। सोमनाथ उन 50 से अधिक लोगों में शामिल थे जिन्हें 10 दिसंबर को बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा के पास लगी संविधान की प्रतिकृति के अपमान के बाद भड़की हिंसा के बाद गिरफ्तार किया गया था।

गृह मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे फडणवीस ने कहा, ‘‘अगर यह साबित हो जाता है कि मौत पुलिस की पिटाई से हुई है, तो किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा।’’ राज्य सरकार ने परभणी हिंसा के मामले में न्यायिक जांच का आदेश दिया है। विधानसभा के 21 दिसंबर को समाप्त हुए शीतकालीन सत्र के दौरान फडणवीस ने बताया कि सोमनाथ सूर्यवंशी ने एक मजिस्ट्रेट से कहा था कि उन्हें प्रताड़ित नहीं किया गया। मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि सीसीटीवी फुटेज में भी क्रूरता का कोई प्रमाण नहीं मिलता।

प्रमुख खबरें

RCB के बिकने पर विजय माल्या का रिएक्शन, कहा-तब हंसे थे लोग, आज देखिए कीमत...

Ahmedabad में PM Morarji Desai को किया याद, Maganbhai Patel ने सुनाए राष्ट्रनिष्ठा के किस्से

कर्नाटक के CM सिद्धारमैया और पत्नी को High Court का समन, MUDA जमीन घोटाले की File फिर खुली

Women Reservation पर जल्दबाजी क्यों? Kharge का Kiren Rijiju को पत्र, चुनाव बाद हो All-Party Meeting