राहुल कहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ने में खुशी होगी: प्रियंका गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2019

कलपेट्टा (वायनाड)। इन अटकलों के बीच कि प्रियंका गांधी वाड्रा को वाराणसी लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को कहा कि यदि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी कहेंगे तो उन्हें चुनाव लड़ने में खुशी होगी।  राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी ने यहां सवाददाताओं से कहा, ‘‘आपको पता चल जाएगा। यदि कांग्रेस अध्यक्ष मुझसे चुनाव लड़ने के लिए कहेंगे तो मुझे लड़ने में खुशी होगी।

इसे भी पढ़ें: देशवासियों से मोदी की अपील, बोले- आतंकवाद के खात्मे के लिए दें भाजपा को वोट

पिछले सप्ताह जब उमा भारती से यह पूछा गया था कि प्रियंका गांधी का चुनाव परिणाम पर क्या प्रभाव होगा, उन्होंने कहा था, ‘‘कुछ भी नहीं। उनका प्रभाव क्यों होगा..जिसके पति चोरी के आरोपों का सामना कर रहे हों, उन्हें वैसे ही देखा जाएगा जिस तरह से भारत एक चोर की पत्नी को देखता है।’’ कांग्रेस महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी पिछले दो दिनों से राहुल गांधी के लिए प्रचार करने के लिए केरल में हैं। राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की अपनी पारंपरिक अमेठी सीट के अलावा केरल की वायनाड सीट से भी लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !