शहीद जवानों के सम्मान में अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे राहुल, कार्यकर्ताओं से दो मिनट का मौन रखने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लद्दाख की गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों के सम्मान में इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी की इच्छानुसार पार्टी आलाकमान ने सभी प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक इकाइयों को निर्देशित किया है कि 19 जून को कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कहीं भी केक नहीं काटें और नारेबाजी नहीं करें। कांग्रेस के एक सूत्र ने बताया कि पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से प्रदेश अध्यक्षों, प्रभारियों, विधायक दल के नेताओं, पार्टी के मोर्चा संगठनों एवं विभागों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि शुक्रवार को नेता एवं कार्यकर्ता गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखें। 

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR