राहुल ने मुंडा और विजयन को पत्र लिखकर बाढ़ प्रभावित आदिवासियों से जुड़े मुद्दों पर सहयोग मांगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा और केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने केरल खासकर अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में बाढ़ प्रभावित आदिवासियों तथा कुछ अन्य मुद्दों पर सहयोग का आग्रह किया है। मुंडा को लिखे पत्र में गांधी ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान कई आदिवासी परिवारों ने मुआवजे की राशि और समग्र पुनर्वास पैकेज की जल्द भुगतान की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जनजातीय कार्य मंत्रालय केंद्र सरकार के मंत्रालयों और राज्य सरकार के बीच सहज समन्वय सुनिश्चित करे ताकि बाढ़ प्रभावित आदिवासियों को राहत मिल सके।

प्रमुख खबरें

Odisha Flood: नदियां उफान पर, Hirakud Dam के 16 गेट खोले गए और सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए लोग

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का 27 सितंबर से Bengal दौरा, पार्टी संगठन की लेंगे बैठकें

पारिवारिक मामलों में ADR और अदालतें साथ मिलकर काम करें: Justice BV Nagarathna

Priyanka Gandhi ने Wayanad में विकास योजनाओं और सांसद निधि के काम की समीक्षा की