विपक्षी सांसदों के निलंबन से गुस्साए राहुल ने PM मोदी को बताया राजा, मांगा इन 10 सवालों का जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि महंगाई एवं बेरोजगारी जैसे जनता से जुड़े विषयों पर सवाल पूछने के कारण ‘राजा’ ने कई सांसदों को गिरफ्तार और निलंबित करवा दिया। राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘मानसून सत्र में हम प्रधानमंत्री जी से जनता के मुद्दों पर चर्चा करना चाहते थे। जनता के कई सवाल थे जिनके जवाब प्रधानमंत्री और उनकी सरकार को देने थे। लेकिन उनकी तानाशाही देखिए, सवाल पूछने पर प्रधानमंत्री इतने नाराज़ हो गए कि 57 सांसदों को गिरफ़्तार करवा दिया और 23 को निलंबित।’’

उन्होंने यह सवाल भी किया, ‘‘डॉलर के मुकाबले रूपये की कीमत 80 पार क्यों हो गई? सेना में 2 सालों से एक भी भर्ती नहीं करके, सरकार अब अग्निपथ योजना लायी है, युवाओं को 4 साल के ठेके पर अग्निवीर बनने पर मजबूर क्यों किया जा रहा है? लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में चीन की सेना, हमारी सीमा में घुस चुकी है, आप चुप क्यों हैं और आप क्या कर रहे हैं?’’ राहुल गांधी ने पूछा, ‘‘फसल बीमा से बीमा कंपनियों को 40,000 रुपये करोड़ का फायदा करवा दिया, मगर 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के अपने वादे पर चुप, क्यों? किसान को सही एमएसपी के वादे का क्या हुआ? और किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवारों को मुआवज़ा मिलने का क्या हुआ?’’

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार पर बरसे हिरासत में लिए गए राहुल गांधी, बोले- देश के राजा का हुक्म है, जो सवाल पूछे उसे कारागृह में डाल दो 

उन्होंने सवाल किया, ‘‘वरिष्ठ नागरिकों के रेल टिकट में मिलने वाली 50 प्रतिशत छूट को बंद क्यों किया? जब अपने प्रचार पर इतना पैसा खर्च कर सकते हैं तो, बुज़ुर्गों को छूट देने के लिए पैसे क्यों नहीं हैं? केंद्र सरकार पर 2014 में 56 लाख करोड़ रुपये कर्ज़ था, वो अब बढ़ कर 139 लाख करोड़ रुपये हो गया है, और मार्च 2023 तक 156 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा, आपदेश को कर्ज़ में क्यों डुबो रहे हैं?’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘सवालों की सूची बहुत लंबी है, लेकिन पहले प्रधानमंत्री जी मेरे इन 10 सवालों का जवाब दे दें। कांग्रेस पार्टी को डराने-धमकाने से आपकी जवाबदेही ख़त्म नहीं हो जाएगी, हम जनता की आवाज़ हैं और उनके मुद्दे उठाते रहेंगे।

प्रमुख खबरें

मुंबई की बारिश में Vicky Kaushal-Katrina Kaif का रोमांटिक अंदाज, एक्टर ने पत्नी को बताया वॉरियर मदर

R Ashwin की भविष्यवाणी: T20 ही Cricket का Future, Olympics के दरवाजे खोलेगा!

राम भक्तों की श्रद्धा को आघात... संघ ने जारी किया बयान, जानें क्या कहा?

Bhojpur के Bharat Tiwari कांड पर गरजे Chirag Paswan, बोले- दोषी पुलिस अधिकारियों को मिलेगी सख्त सज