CBI की बड़ी कार्यवाई, हथियारों की तस्करी को लेकर 19 राज्यों में करीब 110 स्थानों पर छापेमारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2019

नयी दिल्ली। देशव्यापी अभियान के तहत केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित भ्रष्टाचार, आपराधिक कदाचार और हथियारों की तस्करी के नये मामलों के सिलसिले में 19 राज्यों में 110 स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उनके अनुसार सीबीआई ने 30 नये मामले दर्ज किये हैं।

उन्होंने कहा कि और ब्योरे का इंतजार है क्योंकि छापेमारी अभियान अभी जारी है और दिन में उसका विस्तार किया जा सकता है। सीबीआई एक हफ्ते में यह दूसरी बार सघन अभियान चला रही है। ऐसा ही अभियान मंगलवार को बैंकिंग धोखाधड़ी के आरोपियों के खिलाफ चलाया गया था।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा