रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी जंक्शन का लिया जायजा, यात्रियों की सुविधा बढ़ाने पर हुई चर्चा

By आरती पांडेय | Dec 25, 2021

बीते शुक्रवार केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दो दिवसीय दौरे पर काशी पधारे, इस मौके पर उन्होंने बरेका प्रशासन भवन के कीर्ति कक्ष में आयोजित बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में वाराणसी से लंबी दूरी के लिए वंदे भारत के तर्ज पर कई और हाई स्पीड ट्रेन के संचालन पर चर्चा हुई। 

इसे भी पढ़ें: वाराणसी के विकास के लिए पीएम मोदी ने किया 22 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण, जानिए इसका महत्व

रेल मंत्री ने बताया की 2014 से पहले उत्तर प्रदेश सरकार को रेलवे विकास के लिए मिलने वाले 1100 करोड़ रुपए मोदी सरकार में बढ़ाकर 12 हजार करोड़ कर दिया गया है, उन्होंने उत्तर प्रदेश रेलवे विकास कार्यों का संज्ञान लिया और भाजपा जनप्रतिनिधियों से रेल विकास की जरूरतों और समस्याओं की भी जानकारी ली। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रेल मंत्री को छित्तूपुर न्यू रेलवे कॉलोनी और  कैंट स्थित एईएन कॉलोनी में साफ-सफाई की व्यवस्था से अवगत कराया। बैठक में भाजपा नेताओं सहित बारेका,पूर्वोतर रेलवे, उत्तर रेलवे, एवं पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक भी शामिल हुए।

प्रमुख खबरें

Tata Sons और RBI की बातचीत पर Tata Trusts में उठे सवाल, लिस्टिंग की तैयारी तेज

Cauvery Water: तमिलनाडु को 4,000 क्यूसेक पानी देने के निर्देश पर कर्नाटक करेगा अपील, बोले DK Shivakumar

5 दिन बाद बड़ा धमाका, रहबर की तस्वीर ले ईरान की US को खतरनाक धमकी

Bihar CS Pratyaya Amrit ने DMs और SPs के साथ की बैठक, Crime Free Bihar बनाने के दिए सख्त निर्देश