रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2021

तिरुपति (आंध्र प्रदेश)। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर के प्राचीन पर्वतीय मंदिर में शनिवार को पूजा अर्चना की। मंदिर के एक अधिकारी ने बताया कि गोयल अपनी पत्नी और परिवार के सदस्यों के साथ एक दिन के लिए गत रात यहां पहुंचे और उन्होंने रविवार तड़के भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। अधिकारी ने बताया कि पूजा के बाद टीटीडी के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी ए वेंकट धर्मा रेड्डी ने पीयूष गोयल को रेशम का कपड़ा और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया गोयल इस साल मार्च में भी मंदिर में दर्शन करने आए थे।

प्रमुख खबरें

भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने के लिए Trump ने उठाया खतरनाक कदम, तुरंत मोदी सरकार ने कर दिया तगड़ा इलाज!

BRICS नई दिल्ली घोषणापत्र को सर्वसम्मति से अपनाना भारत में दुनिया के अटूट भरोसे का प्रमाण: SEMICON इंडिया में बोले PM मोदी

चायवाले पीएम के लिए कटिहार के चाय विक्रेता का अनूठा प्रेम! 76वें जन्मदिन पर बांटी 76 कप मुफ्त चाय, मांगी लंबी उम्र!

UNSC में भारत का वार, 9 11 के साजिशकर्ता गुफाओं में नहीं बल्कि आबादी में छिपे थे