Parliament में रेल मंत्री ने बताया, कैसे हुआ था बालासोर ट्रेन हादसा, अब तक 41 शवों की नहीं हो सकी पहचान

By अंकित सिंह | Jul 21, 2023

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि 'सिग्नलिंग-सर्किट-परिवर्तन' में चूक के कारण गलत सिग्नल के कारण जून में ओडिशा के बालासोर जिले में दुखद ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना हुई। मंत्री इस त्रासदी पर संसद की राज्यसभा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) नेता जॉन ब्रिटास और आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह के सवालों का जवाब दे रहे थे। ब्रिटास और सिंह ने सरकार से यह स्पष्ट करने को कहा था कि क्या रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ने दुर्घटना के संबंध में अपनी रिपोर्ट सौंपी थी और क्या उन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच के लिए कोई समयसीमा तय की थी।

इसे भी पढ़ें: संसद सत्रों की अवधि कम हो गयी और सत्र चलते भी नहीं, ऐसे में संसदीय लोकतंत्र पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं

क्या हुआ था

इसके साथ ही रेलमंत्री ने कहा कि लेकिन अब मुख्य लाइन को अब लूप लाइन (क्रॉसओवर 17 ए/बी) से जोड़ने वाला क्रॉसओवर अब लूप लाइन पर सेट किया गया था। गलत सिग्नलिंग के परिणामस्वरूप ट्रेन नंबर 12841 अप लूप लाइन पर चली गई और अंततः वहां खड़ी मालगाड़ी (नंबर एन/डीडीआईपी) से पीछे से टक्कर हो गई। इससे पहले एक सूत्र ने बताया कि भारतीय रेल बालासोर ट्रेन हादसे पर सीआरएस की रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं करेगी ताकि यह सुनश्चित हो सके कि उससे दुर्घटना की सीबीआई जांच प्रभावित ना हो। यह दुर्घटना तब हुई जब दो जून को शाम करीब सात बजे कोरोमंडल एक्सप्रेस एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे ट्रेन के अधिकतर डिब्बे पटरी से उतर गए। उसी समय दूसरी लाइन से गुजर रही बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे भी पलट गये।

प्रमुख खबरें

Bhaum Pradosh Vrat: 08 सितंबर को सर्वार्थ सिद्धि Yoga में भौम प्रदोष, जानें Puja Muhurat

Ecuador के संदिग्ध ड्रग तस्करी पोत को US military ने समुद्र में डुबोया

सवाल पूछो तो मिलते हैं अपमानजनक लेबल, दिमागी नक्सल तंज पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

US Dollar के मुकाबले Rupee 10 पैसे गिरकर 94.66 के स्तर पर पहुंचा