मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर तैयार होने जा रहा पॉड होटल, रेलवे यात्रियों को मिलेंगे यह खास इंतजाम

By निधि अविनाश | Nov 18, 2021

रेलवे राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने बुधवार को मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर भारतीय रेलवे के पहले पॉड होटल का उद्घाटन किया। मेजेनाइन फ्लोर के साथ लगभग 3000 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला पॉड होटल, मुंबई सेंट्रल में स्टेशन की पहली मंजिल पर स्थित है और इसमें 48 कैप्सूल जैसे कमरे हैं जिनमें क्लासिक पॉड्स, प्राइवेट पॉड्स और महिलाओं के लिए अलग पॉड शामिल हैं।इस पॉड होटल में रात भर किफ़ायती आराम करने के लिए कई छोटे बिस्तर के आकार के कैप्सूल भी हैं। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले और कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने इस पॉड होटल का एक वीडियो भी शेयर किया है। 

इसे भी पढ़ें: अदालती आदेश का 10 साल तक पालन नहीं करने वाले अधिकारी के निलंबन का आदेश

इसमें मुफ्त वाई-फाई का भी लाभ उठा सकते हैं और होटल परिसर में वाशरूम, सामान और शॉवर रूम का उपयोग कर सकते हैं। पॉड कैप्सूल के अंदर टीवी, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट और रीडिंग लाइट तक शामिल है। पॉड्स में इंटीरियर लाइट, मोबाइल चार्जिंग, स्मोक डिटेक्टर और डीएनडी इंडिकेटर्स भी होंगे। भारतीय रेलवे ने कहा है कि अगर मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर यह पॉड होटल सफल होता है तो वह शहर के अन्य स्टेशनों पर भी इसी तरह के पॉड होटल तैयार किए जाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि, एक निजी फर्म द्वारा विकसित भारत का पहला पॉड होटल, अंधेरी में 2017 में आया था, लेकिन यह अब काम नहीं कर रहा है।पॉड होटल सबसे पहले जापान में विकसित किए गए थे।

प्रमुख खबरें

ICC World Cup 2027 की तैयारी: अगली ODI सीरीज से तय संयोजन के साथ खेलना चाहते हैं Shubman Gill

ठाकरे बंधुओं का एक मंच, Gyanesh Kumar के खिलाफ हुंकार; SIR पर भी उठाई आवाज

Sanju Samson बोले, अनुभवी India A टीम उतारने से Asian Games Final में Pakistan पर दबाव बना

तुला राशि में Shukra Vakri: 14 नवंबर तक 4 राशियों को करियर और कारोबार में बड़ा लाभ