रेलवे ने सामान्य श्रेणी की यात्री सेवाएं बहाल की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2022

नयी दिल्ली| रेलवे ने कोरोना वायरस संकट के कारण निलंबित सामान्य श्रेणी की यात्री सेवाओं को फिर से शुरू करने की सोमवार को घोषणा की। रेलवे कोरोना महामारी के दौरान रेलगाड़ियों में भीड़ को रोकने के लिए पूरी तरह से आरक्षित विशेष ट्रेनें चला रहा था, ताकि बीमारी को फैलने से रोका जा सके।

एक परिपत्र में कहा गया है, “नियमित ट्रेन नंबर के साथ पहले से ही बहाल की गई रेलगाड़ियों में, द्वितीय श्रेणी को महामारी के पहले की अवधि की तरह ही आवश्यकता के अनुसार आरक्षित या अनारक्षित रखा जाएगा।”

रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि नियमित ट्रेन में, सामान्य डिब्बों को आरक्षित या अनारक्षित के तौर पर चिह्नित किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश Rajya Sabha चुनाव: BJP ने जारी की 8 प्रत्याशियों की सूची

Supreme Court के नोटिस के बाद Rahul Gandhi का CEC Gyanesh Kumar पर हमला, लगाए गंभीर आरोप

Kuno National Park में मादा चीता KJP21 ने 5 शावकों को दिया जन्म

MPSC परीक्षा विवाद: प्रदर्शनकारी छात्रों से Pune में मिल सकते हैं Rahul Gandhi