12 सितंबर से चलेंगी 80 नई ट्रेनें, 10 सितंबर से शुरू होगा रिजर्वेशन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 05, 2020

नयी दिल्ली। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वी के यादव ने शनिवार को बताया कि 12 सितंबर से 80 नयी ट्रेने चलेंगी। इसके लिए आरक्षण 10 सितंबर से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि ट्रेनों के संबंध में अधिसूचना दिन में बाद में जारी की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘80 नयी विशेष ट्रेनें या 40 जोड़ी ट्रेनें 12 सितंबर से शुरू होंगी। इसके लिए आरक्षण 10 सितंबर से आरंभ होगा। ये ट्रेनें पहले से ही चल रही 230 ट्रेनों के अतिरिक्त होंगी।’’ यादव ने कहा कि रेलवे वर्तमान में संचालित सभी ट्रेनों की निगरानी कर पता लगाएगा कि किन ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची लंबी है। 

प्रमुख खबरें

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र