रेलवे अगले वित्त वर्ष में 100 प्रतिशत विद्युतीकरण हासिल कर लेगा: Ashwini Vaishnav

By Prabhasakshi News Desk | Feb 24, 2025

भोपाल । केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे अगले वित्त वर्ष में 100 प्रतिशत विद्युतीकरण हासिल कर लेगा। उन्होंने कहा कि रेलवे नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग भी तेजी से बढ़ा रहा है। मध्यप्रदेश के साथ बिजली खरीद समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद मध्यप्रदेश वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन (जीआईएस) 2025 को ऑनलाइन संबोधित करते हुए रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि सरकार ने 2030 तक रेलवे को शुद्ध रूप से शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य रखा है।

रेलवे, वारी एनर्जीज और रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड (आरयूएमएसएल) के बीच पीपीए पर हस्ताक्षर किए गए हैं। मंत्री ने आश्वासन दिया कि रेलवे मध्यप्रदेश से जो भी नवीकरणीय ऊर्जा है, उसे खरीदने के लिए तैयार है, बशर्ते आपूर्ति स्थिर रहे। उन्होंने कहा, ‘‘यदि मध्यप्रदेश परमाणु ऊर्जा संयंत्र भी स्थापित कर सकता है, तो रेलवे खरीदने के लिए तैयार है। हम पवन ऊर्जा में भी रुचि रखते हैं।’’ वैष्णव ने कहा कि रेलवे नवीकरणीय ऊर्जा आपूर्ति के लिए मध्यप्रदेश के साथ हस्ताक्षरित समान मॉडल पर अन्य राज्यों के साथ भी पीपीए पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को 2025-26 के लिए 14,745 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड रेल बजट मिला है। उन्होंने कहा, ‘‘2014 से पहले मध्यप्रदेश में रेलवे लाइनों के निर्माण की दर सालाना केवल 29-30 किमी हुआ करती थी, जो अब बढ़कर 223 किमी प्रति वर्ष हो गई है। काम की गति 7.5 गुना बढ़ गई है और कोष में 23 गुना वृद्धि की गई है।’’ मंत्री ने राज्य में कई नई स्वीकृत रेल परियोजनाओं का भी जिक्र किया और चल रही परियोजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी। मध्यप्रदेश से जुड़ी विभिन्न रेल परियोजनाओं में वर्तमान में कुल 1.04 लाख करोड़ रुपये का निवेश जारी है।

प्रमुख खबरें

Jamia Millia Islamia के पास प्रदर्शन के दौरान Congress MP Imran Masood समेत 10 हिरासत में

Kolkata के चोरबागान पंडाल की Durga Idol का 24 अक्टूबर को होगा विसर्जन, SIT ने दी मंजूरी

13-14 वर्ष की बच्चियों के मां बनने पर Governor Anandiben Patel ने जताई चिंता

Gujarat में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS अफसरों के तबादले