राजस्थान में बारिश का दौर जारी, मानसून अगले पांच छह दिन सक्रिय रहने की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2025

राजस्थान के जयपुर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, सवाई माधोपुर, दौसा समेत कई जिलों में रविवार को हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह से शाम साढ़े पांच बजे तक सबसे अधिक बारिश जालोर में 118.5 मिलीमीटर, पिलानी में 51.2 मिमी, हनुमानगढ़ के संगरिया में 24 मिमी, बीकानेर के लूणकरणसर में 23.5 मिमी, वनस्थली में 21 मिमी बारिश दर्ज कीगई।

पुलिस के अनुसार सिरोही में बनास में नदी में नहाने उतरे पांच युवक पानी में फंस गए जिनमें से चार युवकों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया।

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि एक परिसंचरण तंत्र रविवार को उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर अवस्थित है। उन्होंने बताया कि पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी 5-6 दिन मानसून सक्रिय रहने तथा अधिकांश भागों में मध्यम से तेज बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में भी आगामी दो-तीन दिन मध्यम से तेज बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी