दिल्ली के कई इलाकों में बारिश, न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 02, 2024

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह मौसम सुहाना रहा जबकि शहर के कई इलाकों में बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा जो इस मौसम के लिए सामान्य तापमान है।

आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे तक आर्द्रता 88 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में पूर्वाह्न 11 बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 83 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 और 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 और 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 और 400 के बीच ‘‘बेहद खराब’’ और 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ माना जाता है।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi Vaishali rally | ‘पहले सुर्खियों में घोटाले होते थे, अब निवेश की चर्चा होती है’, वैशाली में PM मोदी का पिछली सरकारों पर बड़ा हमला

Delhi Metro: DMRC ने बिना वन विभाग की मंजूरी के प्रत्यारोपित किए 180 पेड़, High Court में रिपोर्ट

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में बड़ा मोड़: दिल्ली की विशेष अदालत ने 14 आरोपियों पर तय किए आरोप, 25 नवंबर से रोज़ाना चलेगा ट्रायल

डार्क वेब पर अग्निवीर का डेटा बेचने की कोशिश में 14 साल का किशोर धराया: दिल्ली में जांच एजेंसियों ने की पूछताछ