आंधी और बारिश से दिल्लीवासियों को मिली गर्मी से राहत, कुछ हिस्सों में 50 किमी की रफ्तार से चली हवा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बुधवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुयी जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि उत्तरी राजस्थान से लेकर बंगाल की खाड़ी तक कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण यहां बारिश हुयी। मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में प्रति घंटे 50 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलीं और हल्की बारिश हुयी। 

इसे भी पढ़ें: खूबसूरत रविवार की शुरुआत! दिल्ली में एक बार फिर चला बारिश का दौर 

उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों तक तापमान के नीचे ही रहने की संभावना है क्योंकि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण नमी वाली हवाओं के आने से 12 और 13 जून को दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में बारिश होगी। वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा कि 15 जून तक राजधानी में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना नहीं है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा