गिरिडीह जिले में बारिश ने मचाई तबाही, तीन की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 02, 2021

झारखंड के गिरिडीह जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने बहुत तबाही मचाई है और इस दौरान पीरटांड़ थाना के बांध पंचायत के केंदुआडीह गांव में बीती देर रात मकान धंसने से पति-पत्नी की मौत हो गयी जबकि सरिया थाना क्षेत्र में नदी की तेज धारा में बह जाने से पूरन महतो नाम के व्यक्ति की मौत हो गयी।

इसे भी पढ़ें: राज्य में औषधीय पौधों और लेमन ग्रास की खेती को बढ़ावा दें : हेमंत सोरेन

ग्राम पंचायत प्रधान हेमलता देवी ने बताया कि स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई थी लेकिन प्रशासन के लोग मौके पर देर से पहुंचे।

दूसरी ओर सरिया थाना क्षेत्र के घुठिया पैसरा पंचायत के गरमुंडो खुर्द निवासी पूरन महतो (55) की मौत बरसाती नदी के तेज जल प्रवाह में बीती शाम बहने से हो गई। उसका शव ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले में भारी बारिश से कई कच्चे मकान भी गिर गए हैं जिससे अनेक लोग बेघर हो गये। कई स्थानों पर पुल और सड़क मार्ग को भी क्षति पहुंची है।

इसे भी पढ़ें: प्रत्येक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के साथ-साथ सिलेंडर की भी व्यवस्था सुनिश्चित करें : सोरेन

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट