महाराष्ट्र में बारिश का दौर जारी, उफनायी गोदावरी नदी से आंध्र के जिलों में बाढ़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2019

नयी दिल्ली। महाराष्ट्र के कई भागों में बारिश जारी रहने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ जबकि गोदावरी नदी में उफान से आंध्र प्रदेश के 74 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए। असम में हालांकि बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है। मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्रों में लगातार दूसरे दिन भारी बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। बारिश के कारण ट्रेन सेवा और हवाई यातायात प्रभावित हुआ। पड़ोसी ठाणे और पालघर जिलों में बिजली गुल हो गयी। मुंबई, पुणे और पालघर जिलों में बारिश जनित घटनाओं में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई जबकि मध्य मुंबई के धारावी में एक नाले में गिरने से एक व्यक्ति लापता हो गया। नासिक, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में भी बारिश हुई जहां विभिन्न इलाकों में पानी भर गया क्योंकि नदियां पूरे उफान पर हैं। गुजरात के वडोदरा में भारी बारिश का दौर जारी रहा। हालांकि विश्वामित्री नदी में पानी का स्तर घटने से स्थिति में कुछ सुधार हुआ है। जिला के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

इसे भी पढ़ें: मोदी का भाजपा सांसदों से कहा, जिन लोगों ने आपको वोट नहीं दिया, उनका दिल जीतने के लिए करें काम

प्राधिकरण ने बताया कि बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में धेमाजी जिले के गोगामुख में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। बारपेटा सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है, जहां 46,000 लोग इससे प्रभावित हैं। महाराष्ट्र के कोयना बांध से दो लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने तथा क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण उत्तरी कर्नाटक के सैकड़ों गांव जलमग्न हो गए हैं और प्रशासन को राहत कार्य के लिए सेना बुलानी पड़ी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बाढ़ के कारण किसी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं है।उन्होंने बताया कि प्रशासन सतर्क था। कृष्णा नदी, मालाप्रभा और मार्कण्डेय नदी पूरे उफान पर है और इस वजह से कम से कम पांच जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इनमें बेलगावी, बगलकोट, रायचूर, विजयपुरम और यादगीर शामिल है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसमान में रविवार को बादल छाये रहे और यहां का न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिये सामान्य है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। हालांकि, दिन में आसमान में बादल छाये रहे। विभाग ने बताया कि शहर में 0.6 मिमी बारिश दर्ज की गयी। अधिकारी ने बताया कि आर्द्रता 89 से 58 फीसदी के बीच रही। राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal