पश्चिमी महाराष्ट्र के जिलों में बारिश ने ली 27 लोगों की जान, 20 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान पहुंचाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2020

पुणे। पश्चिमी महाराष्ट्र के सोलापुर, सांगली और पुणे जिलों में वर्षा जनित घटनाओं में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गयी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि तीनों जिलों के 20,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। पूरी रात हुई बारिश के कारण राजधानी मुंबई में भी कई जगहों पर जलभराव की स्थिति है। पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे, सोलापुर, सांगली, सतारा और कोल्हापुर में पिछले दो दिन से मूसलाधार बारिश हो रही है। पुणे के संभागीय आयुक्त कार्यालय के अधिकारी ने बताया, ‘‘सोलापुर, सांगली और पुणे में बुधवार से अभी तक वर्षा जनित घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हुई है। सोलापुर में 14, सांगली में नौ और पुणे में से चार लोगों की मौत हुई है।’’ 

इसे भी पढ़ें: पंढरपुर में दीवार गिरने से छह लोगों की मौत, अजीत पवार ने दिए जांच के आदेश 

उन्होंने बताया कि सोलापुर जिले के पंढरपुर में दीवार गिरने से बुधवार को छह लोगों की मौत हो गई, अन्य लोगों की मौत वर्षा जनित अन्य घटनाओं में हुई है। अधिकारी ने बताया कि पुणे में चार लोगों की मौत दौंद तहसील के खानोटा में एक झरने में झूबने से हुई। एक व्यक्ति अभी भी लापता है। सांगली जिले में वर्षा जनित घटनाओं में नौ लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रारंभिक सूचना के अनुसार सोलापुर, सांगली और पुणे से करीब 20हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।’’ 

इसे भी पढ़ें: मुंबई में आफत की बारिश, सड़कें बनीं दरिया, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

सोलापुर के उपसंभागीय अधिकारी सचिन धोले ने बताया कि पंढरपुर सेकरीब 1,650 लोगों को सुरक्षित हटाया गया है। उन्होंने बताया कि तहसील में मदद के लिए एनडीआरएफ की अतिरिक्त टीमें बुलायी गयी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पुणे शहर में बुधवार को 96 मिली बारिश हुई। कोल्हापुर में 56 मिली वर्षा हुई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य प्रशासन, सेना, नौसेना और वायुसेना से हाई अलर्ट पर रहने को कहा है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump के जंग खत्म वाले बयान के बीच ईरान की धमकी, Oil Price 200 डॉलर तक संभव

Samsung Galaxy S26 की अब होगी Instant Delivery, Quick Commerce ने बदला स्मार्टफोन मार्केट का खेल

Middle East Crisis: हवाई सफर पर दोहरी मार, महंगा हुआ Fuel और हजारों Flights हुईं रद्द

Middle East संकट के बीच IEA का बड़ा फैसला, Oil Prices कंट्रोल करने के लिए खुलेगा तेल भंडार