सोलापुर के कई इलाके अभी भी बाढ़ग्रस्त, 17 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2020

पुणे। महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में बारिश का जोर घटा है, लेकिन कई इलाके अब भी बाढ़ग्रस्त हैं, जहां 17,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अकेले पंढरपुर तहसील में 46 बाढ़ प्रभावित गांवों के 10,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है, जबकि महाराष्ट्र के इस पश्चिमी जिले में बुधवार से बारिश से संबंधित घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो गई है। पंढरपुर तहसील के उप-मंडल अधिकारी सचिन ढोले ने कहा कि कल से बारिश की गतिविधि में कमी आई है, लेकिन उजानी सहित कई बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण पंढरपुर तहसील के कई क्षेत्रों में बाढ़ का पानी अभी भी बना हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: पश्चिमी महाराष्ट्र के जिलों में बारिश ने ली 27 लोगों की जान, 20 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान पहुंचाया गया 

उन्होंने कहा, ‘‘हम भीमा नदी के किनारे स्थित 46 गांवों के 10,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जा चुके हैं।’’ उन्होंने कहा कि पंढरपुर में कई सड़क पुल अभी भी जलमग्न हैं, जिससे वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के एक वरिष्ठ अधिकारी विवेक बड़े ने कहा कि मोहोल तहसील में 5,000 से अधिक लोगों को स्थानांतरित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जिले के अन्य हिस्सों में 2,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। कुल 4,865 परिवार प्रभावित हुए हैं। बड़े ने कहा, कुल 18 बचाव दलों को पंढरपुर, मलशीराज, दक्षिण सोलापुर और मोहोल जैसे प्रभावित तहसीलों में तैनात किया गया है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump के जंग खत्म वाले बयान के बीच ईरान की धमकी, Oil Price 200 डॉलर तक संभव

Samsung Galaxy S26 की अब होगी Instant Delivery, Quick Commerce ने बदला स्मार्टफोन मार्केट का खेल

Middle East Crisis: हवाई सफर पर दोहरी मार, महंगा हुआ Fuel और हजारों Flights हुईं रद्द

Middle East संकट के बीच IEA का बड़ा फैसला, Oil Prices कंट्रोल करने के लिए खुलेगा तेल भंडार