यौन दुर्बलता को दूर करने के लिए इस तरह करें मुनक्के का सेवन, मिलेंगे कई अन्य चमत्कारी लाभ

By प्रिया मिश्रा | Jan 07, 2022

मुनक्का का इस्तेमाल आमतौर पर खीर या हलवा बनाते समय किया जाता है। मुनक्का खाने में तो स्वादिष्ट लगता ही है लेकिन इसके साथ ही यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। मुनक्के में विटामिन ए, विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अगर दूध के साथ मुनक्के को उबालकर इसका सेवन किया जाए तो दोगुना फायदा मिलता है। रोजाना दूध के साथ मुनक्का खाने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं। आज के इस लेख में हम आपको दूध के साथ मुनक्का खाने के फायदे बताने जा रहे हैं-

दूध के साथ मुनक्के का सेवन यौन दुर्बलता को भी दूर करता है। मुनक्का में एमीनो एसिड मौजूद होते हैं जो यौन दुर्बलता को दूर करने में मदद करते हैं। ऐसे पुरुषों को रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में सात से आठ मुनक्का को अच्छी तरह उबाल कर इसका सेवन करना चाहिए।

सर्दियों में मुनक्का को दूध में उबालकर पीना बहुत फायदेमंद होता है। यह सर्दी जुकाम में रामबाण का काम करता है। मुनक्का में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जिससे संक्रमण से बचाव होता है। सर्दी-जुकाम से बचने के लिए रोजाना तीन से चार मुनक्के दूध में उबालकर इसका सेवन करें।

मुनक्का का सेवन हमारी हड्डियों के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता है जिससे गठिया जैसे रोगों में लाभ होता है। रोजाना दूध के साथ मुनक्के का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें: कड़ी पत्ता खाने के ये चमत्कारी फायदे जानकार चौंक जाएंगे आप, कई बीमारियों में है रामबाण इलाज

जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए मुनक्के का सेवन बहुत फायदेमंद है। ऐसे लोगों को रोजाना एक गिलास दूध में 6 से 7 मुनक्का उबालकर इसका सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है और वजन बढ़ाने में मदद मिलती है।

दूध के साथ मुनक्के का सेवन हमारे दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। मुनक्के में प्रचुर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जो हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। रोजाना दूध के साथ मुनक्के का सेवन करने से कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

TMC की बड़ी कामयाबी: Sagarika Ghosh ने Om Birla से 20 सांसदों की अयोग्यता मांगी

Delhi Police ने Cyber Fraud के आरोपी को दबोचा, फर्जी पेमेंट दिखाकर ठगे 30 लाख रुपये

Bihar में Samrat Choudhary का बड़ा ऐलान: 3 नई योजनाओं से महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी, सशक्त होगा बिहार

Gandak नदी का जलस्तर बढ़ा, Bihar में बाढ़ का खतरा; CS ने की आपात बैठक