खराब प्रदर्शन के बाद राज बब्बर ने दिया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2019

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख राज बब्बर ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव बक्शी ने शुक्रवार को बताया कि बब्बर ने राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। बक्शी ने बताया कि बब्बर ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया है।

 

इससे पहले बब्बर ने ट्वीट किया, यूपी कांग्रेस के लिए परिणाम निराशाजनक हैं। अपनी जिम्मेदारी को सही तरीके से नहीं निभा पाने के लिए खुद को दोषी पाता हूं। नेतृत्व से मिलकर अपनी बात रखूंगा। जनता का विश्वास हासिल करने के लिए विजेताओं को बधाई। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस सिर्फ एक रायबरेली सीट जीत पायी, जहां से सोनिया गांधी चुनाव लड़ी थीं। फतेहपुर सीकरी से राज बब्बर चुनाव हार गये हैं।

प्रमुख खबरें

BJP की झूठी सरकार को जनता के सच्चे सवालों का सामना करना होगा, जलेसर में रैली के दौरान AKhilesh Yadav ने केंद्र पर साधा निशाना

Gujarat News । मौलवी रच रहा था BJP नेताओं की हत्या की साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार, WhatsApp से मिली अहम जानकारी

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार प्रज्वल की दुष्कर्म पीड़िताओं को वित्तीय सहायता देगी

प्रधानमंत्री मोदी भगवान राम के नाम पर वोट मांगेंगे, लेकिन विकास और महंगाई पर नहीं बोलेंगे : Sanjay Raut