जयपुर दौरे पर आए कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार, मुख्यमंत्री गहलोत से की चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2021

जयपुर। राजस्थान में मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल से पहले हरियाणा कांग्रेस की प्रमुख कुमारी सैलजा की रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात के बाद मंगलवार को कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने भी यहां मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चर्चा की। एक के बाद एक हो रही इन मुलाकातों ने गहलोत मंत्रिमंडल विस्तार में संभावित अड़चनों की अटकलों को लेकर हवा दे दी है। फेरबदल में पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के समर्थक विधायक ज्यादा प्रतिनिधित्व चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: भ्रष्टाचार के मामले में येदियुरप्पा, उनके बेटे, परिजनों व पूर्व मंत्री के खिलाफ नोटिस जारी

राजस्थान मंत्रिमंडल में अभी गहलोत सहित 21 मंत्रिमंडलीय सदस्य है। मंत्रिमंडल में नौ ओर लोगो को समायाजित किया जा सकता है। इसी तरह पार्टी इकाइयों में जिला स्तर पर नियुक्तियां होनी है। दिसम्बर 2018 में सत्ता में आई गहलोत सरकार ने आधा कार्यकाल पूरा कर लिया है। मंत्रिमंडल में फेरबदल और अन्य पदों पर राजनीतिक नियुक्तियों की मांग जून माह में उस समय तेज हो गई जब सचिन पायलट के कुछ करीबी विधायकों ने पिछले साल पार्टी आलाकमान द्वारा किये गये वादे पूरे नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की थी और कहा था कि आलाकमान द्वारा पिछले साल किए गए वादे पूरे नहीं हुए है। पिछले साल अशोक गहलोत सरकार से बगावत करने वाले पायलट गुट के कई विधायकों द्वारा बागी तेवर दिखाये जाने के बाद कांग्रेस आलाकमान ने समाधान के लिये अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की एक कमेटी का गठन किया था। लेकिन उनका दावा है कि कई महीनों के बाद समाधान नहीं निकाला गया।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान