BMC elections: एक उत्तर भारतीय और 2 मुस्लिम उम्मीदवार, राज ठाकरे ने 53 प्रत्याशियों का किया ऐलान

By अभिनय आकाश | Dec 31, 2025

राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने मंगलवार को 2026 के मुंबई नगर निगम चुनावों के लिए अपने 53 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस चुनाव में एमएनएस और शिवसेना ठाकरे गुट गठबंधन में हैं। सूची में एक उत्तर भारतीय और दो मुस्लिम उम्मीदवार शामिल हैं। बाकी सभी उम्मीदवार मराठी भाषी हैं। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना द्वारा घोषित 53 उम्मीदवारों की सूची में समावेशिता पर जोर दिया गया है। इस सूची में महिला उम्मीदवारों का दबदबा स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। कुल 53 उम्मीदवारों में से 29 महिलाएं हैं, जबकि 24 पुरुष उम्मीदवार हैं। राज ठाकरे ने आधी से अधिक सीटों पर महिलाओं को अवसर देकर एक बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। श्रेणीवार देखें तो सामान्य वर्ग से 36 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है, जिनमें 20 महिलाएं और 16 पुरुष शामिल हैं। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने सूची में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया है। कुल 13 ओबीसी उम्मीदवारों को टिकट मिले हैं, जिनमें 7 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Madhubani Saree खरीदते समय न खाएं धोखा! इस Expert Guide से करें असली-नकली की पहचान

West Bengal में Amit Shah का Gorkha Card, बोले- बंगाल का विभाजन नहीं, संवैधानिक समाधान होगा

SuryaKumar Yadav का भविष्य अधर में, कप्तानी छिनने के साथ टीम इंडिया से होंगे बाहर!

भारत की Solar Energy में रिकॉर्ड छलांग, 14 महीने में जोड़े 50 GW, अब दुनिया में नंबर 2 बनने पर नजर