राज ठाकरे को मिला धमकी भरा खत, मनसे नेता बोले- पार्टी प्रमुख को कुछ हुआ तो महाराष्ट्र को जला देंगे

By अनुराग गुप्ता | May 11, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र में अजान और लाउडस्पीकर को लेकर सियासत गर्मायी हुई है। इसी बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसकी वजह से मनसे कार्यकर्ता बौखला गए हैं और उल-जुलूल बयानबाजी कर रहे हैं। मनसे नेता बाला नंदगांवकर ने चेतावनी दी कि अगर मनसे प्रमुख को कुछ हुआ तो हम महाराष्ट्र को जला देंगे। 

उन्होंने कहा कि मैंने गृह मंत्री को धमकी भरे पत्र के बारे में बताया है और चेतावनी दी है कि अगर राज ठाकरे को कुछ हुआ तो हम महाराष्ट्र को जला देंगे। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि पत्र उर्दू में लिखा हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: राज ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर भाजपा के दो सांसद आपस में भिड़े 

राज ठाकरे ने की सरकार की आलोचना

राज ठाकरे ने लाउडस्पीकर के संबंध में उद्धव सरकार की जमकर आलोचना करते हुए कहा कि सरकार उनकी पार्टी के धैर्य की परीक्षा न ले। राज ठाकरे ने कहा कि 28,000 से अधिक मनसे कार्यकर्ताओं को प्रतिबंधात्मक नोटिस दिए गए हैं, जबकि हजारों कार्यकर्ताओं को तड़ीपार किया गया है। इसी बीच उन्होंने पूछा कि यह (पुलिस कार्रवाई) किस लिए है? ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाली मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाने के लिए?

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने कॉजपा को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत देने से किया इनकार

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय