राज ठाकरे का भाषण भाजपा ने लिखा और प्रायोजित किया था : संजय राउत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2022

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर को बंद करने की राज ठाकरे की मांग को लेकर रविवार को उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मनसे प्रमुख का भाषण भाजपा द्वारा ‘लिखित और प्रायोजित’ था। शनिवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित एक रैली में राज ठाकरे ने कहा था कि अगर मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर को तेज आवाज में बजाना बंद नहीं किया जाता है तो उनके बाहर तेज ध्वनि में हनुमान चालीसा बजाने वाले लाउडस्पीकर लगाए जाएंगे। मनसे प्रमुख की तरफ परोक्ष रूप से इशारा करते हुए राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा, “यह स्पष्ट है कि कल शिवाजी पार्क में लाउडस्पीकर को लेकर दिए गए भाषण की पटकथा भाजपा ने लिखी और प्रायोजित की थी।”

इसे भी पढ़ें: ऑस्कर समरोह में हुए थप्पड़ कांड के बाद नेटफ्लिक्स ने विल स्मिथ की फिल्म फास्ट एंड लूज की रिलीज को रोका

शिवसेना प्रवक्ता ने राज ठाकरे पर उनकी उस टिप्पणी को लेकर भी निशाना साधा, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि राकांपा प्रमुख शरद पवार ‘जाति कार्ड’ खेलते हैं और ‘समाज को बांटते हैं।’ उन्होंने कहा, “आप हाल-फिलहाल तक पवार के चरणों में बैठकर उनका मार्गदर्शन लेते थे। आपको पवार जैसी महान शख्सियतों के बारे में ऐसा क्यों बोलना चाहिए?” वहीं, राकांपा के प्रवक्ता महेश तापसे ने रविवार को आरोप लगाया कि मनसे आगामी निकाय चुनावों में मतों के विभाजन के लिए भाजपा की नयी ‘बी टीम’ है। उन्होंने राज ठाकरे को एक अच्छा मिमिक्री कलाकार बताया। तापसे ने दावा किया कि पिछले दो वर्षों में एमवीए सरकार कोरोना वायरस महामारी सहित अन्य सभी चुनौतियों से बाखूबी निपटी है।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी