Raja Ram Mohan Roy Birth Anniversary: इस घटना से विचलित हुए राजा राम मोहन राय ने सती प्रथा पर बनवा दिया था कानून

By अनन्या मिश्रा | May 22, 2024

भारतीय समाज से सती प्रथा को खत्म करने का पूरा श्रेय राजा राम मोहन राय को जाता है। सती प्रथा, बाल विवाह को बंद कराने और महिलाओं को समान अधिकार दिलाने के लिए राजा राम मोहन राय ने एक लंबी लड़ाई लड़ी थी। आज ही के दिन यानी की 22 मई को महान समाज सुधारक राजा राम मोहन राय का जन्म हुआ था। उन्होंने भारतीय समाज में पनपी रुढ़िवादी विचारधारा को बदलने का कार्य किया था। जब देश की महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी नहीं थी। तब उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरुक करने का काम किया था।

इसे भी पढ़ें: Bipin Chandra Pal Death Anniversary: बिपिन चंद्र पाल के उग्र और क्रांतिकारी तरीकों ने अंग्रेजों के छुड़ा दिए थे छक्के

जन्म और परिवार

बंगाल के राधानगर में एक रूढ़िवादी ब्राह्मण परिवार में 22 मई 1772 को राजा राम मोहन राय का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम रमाकांत और माता का नाम तारिणी देवी था। राजा राम मोहन राय ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भी अहम योगदान दिया था। राष्ट्रसेवा के लिए उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी में नौकरी छोड़ दी थी। इसके अलावा उन्होंने समाज में फैली तमाम कुरीतियों जैसे सती प्रथा और बाल विवाह से भी निजात दिलाई थी।

ब्रह्म समाज की स्थापना

राजा राम मोहन राय को एक समाज सुधारक के तौर पर भी जाना जाता है। उन्होंने 20 अगस्त 1828 में ब्रह्म समाज की स्थापना की थी। ब्रह्म समाज का मुख्य उद्देश्य अलग-अलग धार्मिक आस्थाओं में बंटी हुई जनता को एक साथ लाना और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना था। इसके तहत उन्होंने समाज में फैली कई धार्मिक रुढ़ियों को बंद कराया था। वहीं साल 1815 में राजा राम मोहन राय ने आत्मीय सभा की भी स्थापना की थी।

सती प्रथा का अंत

बता दें कि 4 दिसंबर 1829 को तत्कालीन ब्रिटिश भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड विलियम बेंटिक द्वारा सती रेग्युलेशन को पास किया गया। इस कानून के पास होने से पूरे ब्रिटिश भारत में सती प्रथा जैसी कुरीति पर रोक लगा दी गई थी। इस कानून को लागू करवाने का पूरा श्रेय राजा राम मोहन राय को जाता है। क्योंकि उन्होंने समाज से इस कुरीति को खत्म करने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी थी। उनके एक अनुभव ने इस कुरीति को खत्म करने के लिए उन्हें प्रेरित किया।

दरअसल, राजा राम मोहन राय किसी काम के चलते विदेश गए थे। इस दौरान उनके भाई की मृत्यु हो गई। जिसके बाद सती प्रथा के नाम पर राजा राम मोहन राय की भाई को जिंदा जला दिया गया। इस घटना ने उनके अंतर्मन को चोट पहुंचाई और उन्होंने ठान लिया कि जैसा उनकी भाभी के साथ हुआ है, अब वैसा किसी अन्य महिला के साथ नहीं होने देंगे। इस कुरीति को मिटाने के लिए राजा राम मोहन राय ने कई विरोधों का भी नेतृत्व किया और सती प्रथा के उन्मूलन के लिए अंग्रेजों को याचिकाएं लिखीं। यह राजा राम मोहन राय के प्रयास थे कि साल 1829 में अंग्रेजी शासन द्वारा सती प्रथा पर रोक लगा दी गई।

मृत्यु

भारतीय समाज सुधारक और बुद्धिजीवी राजा राम मोहन राय का निधन 27 सितंबर 1833 को हुआ था।

प्रमुख खबरें

Investors का भरोसा बढ़ाने पर SEBI का जोर, Asset ट्रांसफर से लेकर Buyback तक बदले नियम

Hormuz Strait खुलते ही India का बड़ा दांव, Russia-UAE से रिकॉर्ड तेल खरीदकर बदली रणनीति

Consumer Rights पर सरकार सख्त, Storia-English Oven के Misleading Ads पर बैन और जुर्माना

हॉकी में भारत की बेटियों का डंका! New Zealand को रौंदकर जीता Nations Cup, Pro-League में जगह पक्की