भाजपा निलंबित टी राजा सिंह को मिली जमानत, पैगंबर मोहम्मद पर की थी विवादित टिप्पणी

By अनुराग गुप्ता | Aug 23, 2022

हैदराबाद। पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने वाले भाजपा से निलंबित विधायक टी राजा सिंह को अदालत ने मंगलवार को जमानत दे दी। इससे पहले अदालत ने टी राजा सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था लेकिन फिर रिमांड ऑर्डर को वापस लेते हुए टी राजा सिंह को जमानत दे दी। इसके साथ ही अदालत ने टी राजा सिंह को तत्काल प्रभाव से रिहा करने का आदेश दिया है।

हैदराबाद में टी राजा सिंह को मिली जमानत के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। बीते दिनों भी टी राजा सिंह की विवादित टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया था और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। दरअसल, टी राजा सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इसके अलावा उन्होंने कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी और उनकी मां को लेकर भी अपशब्द कहे थे।

इसे भी पढ़ें: जी किशन रेड्डी ने बंडी संजय कुमार की गिरफ्तारी को बताया असंवैधानिक, बोले- TRS को माफ नहीं करेगी जनता 

भाजपा ने किया निलंबित

भाजपा ने टी राजा सिंह को इस्लाम के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी के सिलसिले में पार्टी से निलंबित कर दिया और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर यह भी पूछा कि क्यों ना उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जाए। टी राजा सिंह को एक धर्म विशेष के खिलाफ कथित विवादित टिप्पणी करने के मामले में मंगलवार को पहले हिरासत में लिया गया था। भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग करते हुए समुदाय के कई लोगों ने हैदराबाद में धरना दिया था। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

प्रमुख खबरें

Punjab CM Bhagwant Mann के कैंप ऑफिस और OSD पर CBI का एक्शन, ED ने लगाए थे आरोप

Gita Press की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री Yogi Adityanath

जब US दूतावास को चीरकर घुसा शाहेद, सऊदी का वो डरावना मंजर

India-Bangladesh रिश्ते सुधारने की कवायद, Trade और Visa मामलों पर New Delhi में JWG बैठक