Golden Globe Awards 2023 | गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में सॉन्ग Naatu Naatu की जीत के बाद बोले राजामौली, कहा- ‘नि:शब्द हूं’

By रेनू तिवारी | Jan 11, 2023

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। भारत में जहां बॉलीवुड फिल्में दर्शकों को तरह रहे हैं वहीं दूसरी तरफ दक्षिण भारत की फिल्मों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को गौरवान्वित किया हैं। गोल्डन ग्लोब पुरस्कार (Golden Globe Award 2023) में फिल्म आरआरआर के नातू-नातू (Naatu Naatu Song) गीत ने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार (Best Original Song category) जीत कर इतिहास रच दिया है। इस गीत को  एमएम केरावनी ने ही कंपोज किया है। एमएम केरावनी ने ही बतौर कंपोजर-सिंगर और पूरी टीम की ओर से आवर्ड लिया। कीरावनी मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। एमएम केरावनी (Koduri Marakathamani Keeravani) एक भारतीय फिल्म संगीतकार, पार्श्व गायक और गीतकार हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा के साथ-साथ हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित अन्य भाषाओं में काम करते हैं।

इसे भी पढ़ें: 'राम' नाम से गूंजा अमेरिका का लॉस एंजिल्स! आरआरआर की स्क्रीनिंग के दौरान जमा हुए ग्लोबल स्टार राम चरण के हजारों फैंस 

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में फिल्म ‘आरआरआर’ के गीत ‘नाटु नाटु’ को ‘ओरिजिनल सॉन्ग-मोशन पिक्चर’ की श्रेणी में पुरस्कार से नवाज़े जाने के बाद निर्देशक एस. एस. राजामौली ने कहा कि वह ‘‘नि:शब्द’’ हैं। तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और इसको आवाज काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज ने दी है। समारोह समाप्त होने के कुछ घंटों बाद राजामौली ने ट्विटर पर एक संक्षिप्त पत्र साझा किया, जिसमें उन्हें संगीत की विभिन्न संस्कृतियों से जुड़ने की असीम क्षमताओं का उल्लेख किया।

 

इसे भी पढ़ें: Who is MM Keeravaani | RRR को Golden Globe Award जितवाने वाले MM Keeravaani आखिर कौन है? जानें म्युजिक कंपोजर की उपलंब्धियां

 

फिल्मकार ने लिखा, ‘‘ नि:शब्द। संगीत की सचमुच कोई सीमा नहीं होती।’’ राजामौली ने कीरावानी को धन्यवाद दिया, जो उनके रिश्ते के भाई भी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ ‘नाटु नाटु’ गीत देने के लिए आपका शुक्रिया। यह बेहद खास है। ’’ उनके साथ फिल्म ‘आरआरआर’ के कलाकार राम चरण और जूनियर एनटीआर ने समरोह में शिरकत की थी। राजामौली ने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, ‘‘ मैं दुनिया में हर जगह इस गीत पर थिरकने और इसे लोकप्रिय बनाने वाले हर एक शख्स का शुक्रिया अदा करता हूं।’’

समरोह में कीरावानी ने पुरस्कार स्वीकार करते हुए राजामौली का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, ‘‘पुरस्कार स्वीकार करते हुए इसका हकदार किसी और को बताने की एक पुरानी परंपरा रही है। मैंने सोचा कि मुझे जब पुरस्कार मिलेगा तो मैं ऐसा नहीं करूंगा, लेकिन माफी चाहता हूं कि मैं वहीं परंपरा दोहराने जा रहा हूं क्योंकि मैं सच में ऐसा मानता हूं।’’ कीरावनी ने कहा, ‘‘यह पुरस्कार मेरे भाई और फिल्म के निर्देशक एस. एस. राजामौली के नजरिए को समर्पित है। मेरे काम पर निरंतर भरोसा करने और सहयोग के लिए मैं आपका शुक्रिया अदा करता हूं।’’

संगीतकार ने कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित, गीतकार चंद्रबोस और गायक सिप्लिगुंज और भैरव को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने अभिनेता एन. टी. रामाराव जूनियर और राम चरण का गाने में पूरे जोश के साथ नृत्य करने के लिए शुक्रिया अदा किया। हालांकि इस सुपरहिट फिल्म को सर्वश्रेष्ठ ‘पिक्चर नॉन इंग्लिश’ श्रेणी में अर्जेंटीना की ‘अर्जेंटीना 1985’ ने मात दे दी। गीत ‘नाटु नाटु’ ने 14 अन्य गीत के साथ सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में 95वें अकादमी पुरस्कार की ‘शॉर्टलिस्ट’ में भी जगह बनाई है। आरआरआर भारतीय क्रांतिकारियों की एक काल्पनिक कहानी है। फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 1920 के दशक की कहानी बताती है जब भारत ब्रिटिश शासन के अधीन था। फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन भी हैं।

प्रमुख खबरें

एक हार और मुंबई इंडियंस IPL 2024 से बाहर, प्लेऑफ की राह है मुश्किल

Firozabad Lok Sabha Seat: कांच के शहर में किसकी होगी ठाठ, सपा के समक्ष गढ़ बचाने की चुनौती

Poonch Terror Attack Update: पहली बार सामने आए पुंछ के आतंकी, रखा 20 लाख का इनाम

Sri Lanka के जाफना और तमिलनाडु के Nagapattinam के बीच नौका सेवा फिर से शुरू होगी