राजस्थान: जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के पहले चरण में 62.36 फीसद मतदान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2021

जयपुर। राजस्थान के छह जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए पहले चरण के मतदान में बृहस्पतिवार को 62.36 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि राज्य के 6 जिलों की 25 पंचायत समितियों के 519 सदस्यों और उनसे संबंधित जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान करवाया गया। सर्वाधिक मतदान जोधपुर जिले में हुआ, जहां केरू पंचायत समिति में 72.22 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

इसे भी पढ़ें: काबुल हवाई अड्डे के बाहर हमले में 12 अमेरिकी नौसैनिकों की मौत:अधिकारी

एक जिला परिषद सदस्य और 26 पंचायत समिति सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके है। राजस्थान में जिला स्तर पर कुल 33 जिला परिषद और ब्लाक स्तर पर 352 पंचायत समितियां है। इनमें से 21 जिलों (21 जिला परिषद और 222 पंचायत समिति) में पिछले साल नवम्बर-दिसम्बर में चुनाव हुए थे। इन जिलों में 19 नई नगर पालिकाओं के बनने पर उच्च न्यायालय की रोक के कारण शेष 12 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव नहीं हो सके। यहां पंचायती राज संस्थाओं के क्षेत्र को भी संशोधित किया गया। फरवरी में परिसीमन प्रक्रिया पर अदालत में मुकदमेबादी के मुद्दे हल होने के बाद राज्य चुनाव आयोग ने मतदाता सूचियों को अंतिम रूप दिया।

सूची में छह जिलों भरतपुर, दौसा, जयपुर, जोधपुर, सवाईमाधोपुर, और सिरोही की मतदाता सूचियों को अंतिम रूप दिया गया। यहां अगस्त सितम्बर में चुनाव करवाये जा रहे है। शेष जिलों अलवर, बारां, धौलपुर, करौली, कोटा और गंगानगर में हाल ही में मतदाता सूचियों को अंतिम रूप दिया गया था। इन जिलों में जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनाव बाद में होंगे।

प्रमुख खबरें

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार

चंडीगढ़ में आयोजित Rodrigues Memorial Seminar में सैन्य विशेषज्ञों ने आर्टिलरी के आधुनिकीकरण पर मंथन किया

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया

Bigg Boss 20 में ट्रोलर्स पर भड़के Salman Khan, Varun Dhawan और David Dhawan ने किया सपोर्ट