कोश्यारी ने मुख्यमंत्री का मुलाकात का आग्रह अस्वीकार किया : महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख

Nana Patole

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री कार्यालय के आग्रह के बावजूद बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात नहीं की।

मुंबई। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री कार्यालय के आग्रह के बावजूद बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात नहीं की।

इसे भी पढ़ें: महामारी की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए हम सभी को मुस्तैद रहना है: गहलोत

पटोले ने कहा कि ठाकरे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार ओर राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट राज्यपाल के कोटे से विधान परिषद के 12 सदस्यों के मनोनयन में देरी के मुद्दे पर कोश्यारी से मिलने वाले थे। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि राज्यपाल ने भाजपा के ‘दबाव’ की वजह से मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़