Rajasthan: Ashok Gehlot के इन तीन करीबी नेताओं के लिए खतरे की घंटी, कट सकता है टिकट!

By अंकित सिंह | Oct 19, 2023

राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति लगातार चर्चा कर रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी किया जा सकता है। इन सब के बीच खबर है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के तीन कट्टर वफादारों पर महत्वपूर्ण चुनावों के लिए विचार नहीं किया जा रहा है जो कि कहीं ना कहीं सीएम के लिए झटका है। अशोक गहलोत के तीन करीबी विश्वासपात्रों के नामों को लेकर अनिश्चितता है, जिनमें दो वरिष्ठ मंत्री शामिल हैं। पिछले साल कांग्रेस विधायकों द्वारा विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक के बहिष्कार के लिए इन तीन व्यक्तियों को व्यापक रूप से जिम्मेदार ठहराया गया था।

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Elections 2023: गुटबाजी के बीच BJP कैसे फतह करेगी राजस्थान का किला, जानिए क्या है चुनावी मिजाज

कांग्रेस केंद्रीय समिति ने अब तक करीब 100 उम्मीदवारों को अंतिम रूप दिया है, उनके नाम फिलहाल "लंबित" के रूप में चिह्नित हैं। गौरतलब है कि एआईसीसी सचिव धीरज गुर्जर का नाम भी लंबित सूची में है। गुर्जर यूपी के प्रभारी हैं और पार्टी के शीर्ष नेताओं से करीबी तौर पर जुड़े हुए हैं। बैठक में सर्वेक्षण एजेंसियों के निष्कर्षों पर भी चर्चा हुई। जबकि कुछ ने बड़ी संख्या में मौजूदा विधायकों को हटाने की सिफारिश की थी, स्क्रीनिंग पैनल और वरिष्ठ नेताओं की सिफारिशें इस तरह के कदम के खिलाफ थीं। बैठक के दौरान सर्वेक्षण रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर भी चर्चा की गई।

प्रमुख खबरें

केरलम में LDF छात्र संगठनों का विरोध, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

SBI Card को दूसरी तिमाही में भारी मुनाफा, 778 करोड़ रुपये पहुंचा शुद्ध लाभ

Ladakh में Leh और Kargil निकाय चुनाव 21 नवंबर को, अधिसूचना 29 अक्टूबर को आएगी

MCD दिल्ली में भूजल सुधारने के लिए पुनर्जीवित करेगा 314 साल पुराना मुगलकालीन तालाब