Rajasthan: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधानसभा का किया निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की बातचीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2023

राजस्‍थान विधानसभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने बृहस्पतिवार को विधानसभा का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बातचीत की। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, देवनानी ने सदन, सचिवालय के विभिन्‍न कक्षों, पुस्‍तकालय, सदन की विभिन्‍न दीर्घाओं और विधानसभा परिसर का अवलोकन कर आवश्‍यक दिशा निर्देश दिये।

विधानसभा के प्रधान सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने देवनानी को विभिन्‍न शाखाओं में किये जा रहे कार्यों के बारे में बताया। बयान में बताया गया है कि देवनानी विधानसभा के अधिकारियों व कर्मचारियों के कक्षों में गये तथा उन्‍होंने सभी से परिचय लिया।

देवनानी विधानसभा के पुस्‍तकालय में भी गये। उन्‍होंने कहा कि पुस्‍तकालय का समुचित उपयोग किया जाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पांच बार के विधायक देवनानी (75) को सर्वसम्मति से 16वीं राजस्थान विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया।

प्रमुख खबरें

Defence Production Department में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष Nitin Naveen दो दिवसीय दौरे पर Puducherry पहुंचे

Guwahati Airport के नये टर्मिनल के उद्घाटन के दौरान Prime Minister की मेजबानी कर खुशी हुई: Adani

Uttar Pradesh के पीलीभीत के नारायणपुर गांव में गोली लगने से एक अध्यापक की मौत