राजस्थान: बूंदी में लड़के-लड़की ने आत्महत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2025

राजस्थान के बूंदी जिले के एक गांव में 19 वर्षीय लड़के और 17 वर्षीय लड़की ने पेड़ से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस नेशुक्रवार को यह जानकारी दी।

तालेड़ा के थानाधिकारी अजीत बागड़ोलिया ने बताया कि लड़के का शव शुक्रवार सुबह नदी के किनारे एक खेत में पेड़ के नीचे से बरामद किया गया जबकि लड़की का शव पेड़ से उतारा गया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए।

अधिकारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है हालांकि, उनके पास से कोई ‘सुसाइड नोट’ बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि लड़की स्कूल छोड़ चुकी थी।

थानाधिकारी के अनुसार, दोनों के परिजनों ने मामले में किसी तरह की गड़बड़ी का आरोप नहीं लगाया है। उन्होंने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 (आत्महत्या पर पुलिस द्वारा जांच और रिपोर्ट) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत