देश दुनिया के निवेशकों को आकर्षित कर सकता है राजस्थान: अशोक गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2020

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि राजस्थान में देश दुनिया के निवेशकों को आकर्षित करने की हर क्षमता मौजूद है जरूरत है तो बस अनुकूल माहौल तैयार करने की। गहलोत राज्य् में निवेशकों की सुविधा के लिए लाई गई वन स्टाप शाप प्रणाली,दिल्ली-मुम्बई औद्योगिक गलियारे (डीएमआईसी) तथा उद्योग से जुड़े विषयों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सौर व पवन ऊर्जा उत्पादन की अपार क्षमता, कुषल मानवीय संसाधन, विस्तृत लैंड बैंक, मुफीद भौगोलिक स्थिति, बेहतर कानून-व्यवस्था के साथ निवेशकों के हित में तैयार की गई नीतियां और फैसले ऐसे मजबूत पक्ष हैं जिनकी ‘ब्रांडिंग’ कर बड़ी संख्या में उद्यमियों को निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: कड़ाके की ठंड के बावजूद नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी

उन्होंने कहा कि राजस्थान के लोगों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए निवेश लाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए पर्यटन नीति, राजस्थान औद्योगिक विकास नीति जैसे महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय किए गए हैं। अधिकारी इन निर्णयों को प्रभावी रूप से लागू कर राजस्थान को निवेशकों का ‘पसंदीदा गंतव्य्’ बनाएं।

इसे भी पढ़ें: भारत के खराब प्रदर्शन पर बोले शेन वॉर्न, कहा- MCG पर भारत की धज्जियां उड़ा देगी आस्ट्रेलियाई टीम

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र तथा डीएमआईसी का महत्वपूर्ण केंद्र होने के साथ-साथ दिल्ली के नजदीक होने के कारण भिवाड़ी में औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन स्टाप शाप राज्य सरकार का महत्वपूर्ण नवाचार है जिसके जरिए एक ही छत के नीचे 14 विभागों के माध्यम से उद्यमियों के निवेष प्रस्तावों को जल्द से जल्द मंजूरी दिलाने का काम किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

West Bengal के SIR अधिकरण से जस्टिस बिस्वजीत बसु ने दिया इस्तीफा

सोनम Sonam Wangchuk ने उपराज्यपाल प्रशासन पर साधा निशाना, President Murmu से हस्तक्षेप की मांग

Kolkata में अभिषेक बनर्जी के घर पर हमले का आरोप, TMC और BJP कार्यकर्ताओं में झड़प

Siang Project: अरुणाचल में बांध विरोधी प्रदर्शनकारी एक माह बाद जेल से रिहा