राजस्थान के मुख्यमंत्री के बड़े भाई धनशोधन मामले में ईडी के समक्ष पेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2021

नयी दिल्ली| राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बड़े भाई अग्रसेन गहलोत धनशोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष फिर से पेश हुए। उनके तथा अन्य लोगों के खिलाफ उर्वरक के निर्यात में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया था।

वह इससे पहले भी एक बार ईडी के समक्ष पेश हो चुके हैं। ईडी ने 2007-09 के आबकारी विभाग के एक मामले के आधार पर पीएमएलए के तहत आपराधिक मामला दर्ज करने के बाद पिछले साल जुलाई में गहलोत तथा उनके उद्योगों पर छापा मारा था। आबकारी विभाग के मामले में ऐसा आरोप है कि किसानों के इस्तेमाल में आने वाले सब्सिडी वाले पोटैशियम क्लोराइड की खरीद और निर्यात में अनियमितताएं हुईं और इस मामले में जांच 2013 में पूरी हुई।

इसे भी पढ़ें: भाजपा विधायक मदन दिलावर ने जातिगत टिप्पणी के लिए खेद जताया

प्रमुख खबरें

क्या इंसानों के नियंत्रण से बाहर निकल चुका है Artificial Intelligence (AI)? Google Gemini का कारनामा देख कांप उठा पूरा टेक जगत

DUSU Election Result: अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास 114 वोटों से आगे

Kanishka Bombing की फाइल बंद करने की तैयारी, 41 साल से प्रतीक्षा कर रहे लोगों को न्याय नहीं दिला पाया Canada !

Davis Cup 2026 India vs South Korea | श्रीराम बालाजी और दक्षिणेश्वर सुरेश का बड़ा धमाका, डबल्स मैच जीतकर दक्षिण कोरिया के खिलाफ भारत की उम्मीदें रखीं ज़िंदा!