राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने कहा- किसानों के मुद्दे का जल्द सुलझाए केंद्र सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2020

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार को सारे काम छोड़कर किसानों के मुद्दे का समाधान करना चाहिए। गहलोत ने यहां कहा कि किसानों के आंदोलन से पूरा देश ऐसी स्थिति में आ गया है कि भारत सरकार को चाहिए कि तमाम सब काम छोड़कर इसे सुलझाए। गहलोत ने कहा, ‘‘... यह जो आपका अन्नदाता है, उसके मान सम्मान का सवाल हो गया है। आप हम लोग जनप्रतिनिधि तो उनका आशीर्वाद लेकर जीतते हैं। प्रतिष्ठा उनकी ज्यादा है। अगर हम कोई फैसला वापस लेते हैं तो उसमें हमारा बड़प्पन दिखता है। यह लोकतंत्र है कोई राजशाही नहीं। इसमें क्या दिक्कत है।’’ अपनी सरकार का दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर यहां एक कार्यक्रम में गहलोत ने कहा कि किसानों के आंदोलन की बहुत चिंता हमें हैं। हमने यहां केंद्रीय कानूनों के खिलाफ तीन कानून पारित किए, वे राज्यपाल के पास अटके हैं।

इसे भी पढ़ें: कृषि सुधार बिल से किसान सक्षम एवं समृद्ध बनेगा : प्रहलाद पटेल

केंद्र सरकार को चाहिए कि वह आगे आकर राज्यों की मदद करे क्योंकि असली लड़ाई राज्य सरकारें लड़ती हैं। राजस्व की कमी एक चुनौती है और राज्य सरकार को अपने बजटीय लक्ष्यों को भी बदलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बार-बार आचार संहिता लगने व कोरोना संकट के बावजूद उनकी सरकार ने दो साल के कम अर्से में ही अपने 50 प्रतिशत चुनावी वादों को पूरा कर दिया है। राजस्थान सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोहमें 10,805 करोड़ रुपये के 1374 कार्यों, योजनाओं और परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और शुरुआत की गयी। इसके साथ ही गहलोत ने अध्यापकों के 31000 पदों के लिए राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) अगले साल 25 अप्रैल को करवाने की घोषणा की।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी