मुर्मू के पैर छूने की कोशिश करने वाली राजस्थान की इंजीनियर निलंबित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2023

राजस्थान सरकार की एक इंजीनियर को चार जनवरी को एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने और उनके पैर छूने की कोशिश करने के मामले में शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने गृह मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद इंजीनियर को निलंबित कर दिया। विभाग के मुख्य इंजीनियर (प्रशासन) के आदेश में कहा गया है कि विभाग की कनिष्ठ इंजीनियर अंबा सियोल ने चार जनवरी को रोहेत में स्काउट गाइड जंबोरी के उद्घाटन कार्यक्रम में राष्ट्रपति के पैर छूने की कोशिश कर प्रोटोकॉल को तोड़ा है लिहाज़ा उन्हें राजस्थान लोक सेवा नियमों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह