By अभिनय आकाश | Nov 23, 2026
जो डॉलर पूरी दुनिया के बाजार की दिशा और दशा तय करता है। जो डॉलर अपनी बादशाहत के दम पर पूरी दुनिया को काबू करता आ रहा है। जिसके छोटे से उछाल से दुनिया की तमाम करेंसी दबाव में आ जाती है। जो एक झटके में ही दुनिया की अर्थव्यवस्था को हिलाकर रख देता है। लेकिन अब उसी डॉलर के दिन ढहने लगे हैं। इसके लिए कोई और जिम्मेदार नहीं बल्कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ही जिम्मेदार हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि एक तरफ डॉलर की दादागिरी खत्म होती जा रही है तो दूसरी तरफ भारतीय रुपया मजबूती के साथ आगे बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसा तब हो रहा है जब सोने के दामों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। दरअसल जिस डॉलर की सनक में ट्रंप पिछले कुछ महीनों से दुनिया को दादागिरी दिखा रहे थे अब वही डॉलर नीचे गिरना शुरू हो गया है। डॉलर के सामने अब रुपए ने ऐसी पलटी मारी है कि बाजार के जानकार भी हैरान हैं। महीनों तक 94 से 95 और यहां तक कि रिकॉर्ड कमजोरी के स्तरों की चिंता के बीच अब भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 93 का स्तर पार करते हुए 92.67 तक पहुंच गया है। रुपए की यह मजबूती किसी एक दिन का खेल नहीं है बल्कि लगातार पांच कारोबारी 1700 में मजबूती देखने को मिली है। 20 नवंबर को रुपया 7 महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। एक सप्ताह में रुपए में 1.75% से ज्यादा की मजबूती दर्ज की गई है। जबकि नवंबर में रुपए ने करीब 2% की रिकवरी की है। हालंकि 23 नवंबर को रूपया 23 पैसे गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.85 पर आ गया।
दरअसल 13 नवंबर को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले करीब 94.19 के स्तर पर था। यानी कि डॉलर खरीदने के लिए करीब 94.19 खर्च करने पड़ रहे थे। लेकिन इसके बाद लगातार पांच कारोबारी सत्रों में रुपए ने मजबूती दिखाई। 17 नवंबर को रुपए में सुधार हुआ। 18 नवंबर को भी रुपए ने अपनी मजबूती बनाए रखी। 19 नवंबर को रुपया ₹93.32 के आसपास बंद हुआ और फिर 20 नवंबर को रुपए ने करीब 92.67 के स्तर पर बंद होने का आंकड़ा दर्ज किया। हालंकि 23 नवंबर को रूपया 23 पैसे गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.85 पर आ गया। रुपए की इस तेजी के पीछे सबसे बड़ी वजह विदेशी निवेशकों की भारतीय बाजार में वापसी है। जब विदेशी निवेशक भारत के शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं तो उन्हें भारतीय शेयर खरीदने के लिए रुपए की जरूरत पड़ती है और इसके लिए विदेशी निवेशक डॉलर बेचकर रुपए खरीदते हैं। यानी कि बाजार में डॉलर की सप्लाई बढ़ती है और रुपए की मांग बढ़ती है। इस वक्त भारत के बाजार में विदेशी निवेशकों की वापसी रुपए को ताकत दे रही है। नवंबर के दौरान विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में 12 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश किया। वहीं 19 नवंबर को विदेशी निवेशकों की तरफ से भारतीय शेयरों में करीब 7411 करोड़ की खरीददारी दर्ज की गई। यानी लंबे समय से भारतीय बाजारों से पैसा निकलने वाले विदेशी निवेशकों का रुख बदलता दिखाई दे रहा है और इस बदलाव का असर सीधे रुपए की चाल पर दिखाई दे रहा है। नवंबर में विदेशी निवेशकों का प्रभाव भारत की तरफ बढ़ा जबकि कुछ एशियाई बाजारों में एआई से जुड़े शेयरों में गिरावट और वैश्विक जोखिम की चिंता बनी हुई थी।
रुपए की इस पूरी कहानी में एक बेहद अहम किरदार है कच्चा तेल। अगर कच्चे तेल की कीमतें नीचे आती हैं तो भारत का आयात बिल कम होने की संभावना होती है। इससे डॉलर की मांग पर दबाव कम हो सकता है और रुपए को समर्थन मिल सकता है। अगर रुपया मजबूत होता है तो डॉलर में भुगतान करने वाले आयतकों को राहत मिल सकती है।
विदेश यात्रा करने वाले भारतीयों को भी डॉलर खरीदने में कुछ राहत मिल सकती है। तो कुल मिलाकर साफ है कि विदेशी निवेशकों की वापसी, भारतीय शेयर बाजार का बेहतर प्रदर्शन, कच्चे तेल की कीमतों में राहत और वैश्विक बाजारों में बदलती निवेश रणनीति इन सभी ने रुपए को ताकत देने में भूमिका निभाई है।