Rajasthan: अवैध बजरी खनन में लापरवाही पर पांच पुलिसकर्मी निलंबित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2026

अवैध बजरी खनन और परिवहन पर सख्ती बरतने के आदेश के बावजूद ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर सहायक उपनिरीक्षक सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। टोंक पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि निलंबन की कार्रवाई कई आधारों पर की गई है, जिसमें बजरी रोकथाम के निर्देशों का पालन न करना और ड्यूटी में लापरवाही बरतना शामिल है।

उन्होंने बताया कि सोप थाने में तैनात सहायक पुलिस निरीक्षक प्रह्लाद नारायण और कांस्टेबल साबूलाल को ड्यूटी में लापरवाही के कारण निलंबित किया गया है। दोनों के विरुद्ध विभागीय जांच प्रस्तावित है।

इसी प्रकार, अलीगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल सत्यप्रकाश, चालक कांस्टेबल राजेंद्र और कांस्टेबल ओमप्रकाश यादव को भी निलंबित किया गया। सोप थाने के बाहर से 10 जनवरी को बिना जांच किए बजरी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली निकलने का वीडियो कुछ लोगों ने बनाकर पुलिस अधीक्षक को सौंपा था।

प्रमुख खबरें

West Asia टेंशन से Stock Market में कोहराम, Sensex 1100 अंक लुढ़का, निवेशकों में हड़कंप

Middle East Crisis का Global Economy पर असर, Qatar की चेतावनी- कभी भी रुक सकती है Energy Supply

Iran-Israel तनाव से Crude Oil की कीमतों में आग, Brent दो साल के High पर पहुंचा।

Flipkart की IPO से पहले बड़ी तैयारी, Cost Cutting के नाम पर 500 कर्मचारियों की हुई छंटनी