राजस्थान सरकार एशियाई खेल व राष्ट्रीय खेलों की तर्ज पर राज्य खेल शुरू करेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2019

जयपुर। राजस्थान सरकार एशियाई खेल व राष्ट्रीय खेलों की तर्ज पर राज्य खेल शुरू करेगी। राजस्थान विधानसभा में बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘‘एशियाई खेलों, राष्ट्रीय खेलों की तर्ज पर मैं राजस्थान में राज्य खेल प्रारंभ करने की घोषणा करता हूं।’’ उन्होंने कहा कि राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिये सरकारी प्रयासों के साथ साथ निजी क्षेत्र का सक्रिय जुडाव भी आवश्यक है। इसके लिये सरकार  एक उद्यमी-एक खेल योजना  लायेगी जिसमें कोई औद्योगिक घराना एक खेल को गोद लेकर राज्य में उसके लिये अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधायें विकसित करेगा। 

उन्होंने कहा कि राज्य के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को वित्तीय सम्बल देने के लिये एक नवीन पेंशन योजना लायेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक पाने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिये नवीन छात्रवृत्ति योजना लायी जायेगी। गहलोत ने कहा कि राज्य में खेल प्रशिक्षकों की कमी को देखते हुए खेल प्रशिक्षकों की सेवायें लेने के लिये विभाग पांच करोड़ रूपये का प्रावधान स्वीकृत किया जायेगा। जोधपुर के उम्मेद स्टेडियम में दर्शकों की सुविधा के लिये शेड निर्माण के लिये दो करोड़ रूपये खर्च किये जाना प्रस्तावित है। 

प्रमुख खबरें

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग

Asian Games 2026 | Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty की चौंकाने वाली हार से बिगड़ा भारत का गणित, हाथ से निकले कई गोल्ड मेडल