राजस्थान सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में लगभग 32,000 पदों पर भर्तियां करेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2023

राजस्थान सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में लगभग 32,000 पदों पर भर्तियां करेगी जिनमें 1,765 पद चिकित्सकों के हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में 31,827 पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है जिनमें 1,765 चिकित्सक, 7,860 नर्सिंग ऑफिसर, 2,880 फार्मासिस्ट, 3,739 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, 1,090 सहायक रेडियोग्राफर तथा 2,205 लैब टेक्नीशियन सहित कुल 19,539 नियमित पद एवं 12,288 संविदा पद शामिल हैं।

संविदा/आवश्यक अस्थाई आधार पर नियुक्त कार्मिक को दो वर्ष से कम कार्य अवधि पर 15, दो से तीन वर्ष की कार्य अवधि पर 20 तथा तीन वर्ष या इससे अधिक कार्य अवधि पर 30 बोनस अंक दिए जाएंगे। प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस निर्णय से स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे जिससे कोविड महामारी के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले कोविड स्वास्थ्य सहायकों एवं अन्य कार्मिकों को भी नौकरी प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा किसाथ ही इससे मुख्यमंत्री की मेडिकल हेल्थ वॉलेन्टीयर फोर्स के गठन की बजट घोषणा का प्रभावी क्रियान्वयन भी हो सकेगा।

प्रमुख खबरें

Game of Thrones के Jon Snow अब बनेंगे हॉगवर्ट्स के प्रोफेसर! Kit Harington की हैरी पॉटर सीरीज में धमाकेदार एंट्री

BRICS Summit 2026: हंसो, बना रखी है क्यूं ये सूरत रोनी? एक जगह अगर जमा होंगे तीनों- मोदी-जिनपिंग और पुतिन

Kejriwal का BJP को चैलेंज: Punjab के 1000 Schools बनाम Gujarat के 1000 Schools, आओ करें तुलना

सही नेता से उज्ज्वल भविष्य: Sambit Patra बोले- BJP फैलाएगी PM Modi की Saptadhara