सत्य और नैतिकता से भरा था बापू व शास्त्री का जीवन: Haribhau Bagde

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 02, 2026

जयपुर, दो अक्टूबर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को लोगों से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। बागडे यहां ‘महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस’ में इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका विषयक संगोष्ठी में बोल रहे थे। इस अवसर पर बागडे ने कहा ‘‘महात्मा गांधी सत्य को ईश्वर का सर्वोच्च रूप मानते थे।

हरिजन सेवक संघ, नई दिल्ली के राष्ट्रीय सचिव संजय राय ने महात्मा गांधी के जीवन दर्शन आलोक में कहा कि सत्य अंतिम नहीं होता। उन्होंने कहा ‘‘ समय और नवीन संदर्भों में व्यक्ति सदा नया होता है, उसका कल का सत्य और बेहतर बनने की प्रक्रिया में आगे बढ़ता है।’’ राज्यपाल ने इससे पहले महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से जुड़े प्रसंगों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी भी देखी।

प्रमुख खबरें

Gurugram में 21 कचरा संवेदनशील स्थलों को साफ करने का 10 दिवसीय विशेष अभियान शुरू

Iran के साथ जंग रुकते ही Oil Prices में आएगी भारी गिरावट, Donald Trump ने दिए संकेत

Shivaji Park में CJP के प्रदर्शन पर बोले CM Devendra Fadnavis, चुनाव आयोग पर झूठ नहीं चलेगा

फर्जी नैरेटिव बेनकाब, शिवाजी पार्क SIR को लेकर प्रदर्शन के बीच Devendra Fadnavis का बड़ा बयान