राजस्थान : राज्यपाल मिश्र और मुख्यमंत्री ने स्वतंतत्रा दिवस की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2023

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 77वें स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राजभवन के बयान के अनुसार देश के 77 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यपाल मिश्र ने प्रदेशवासियों से अपनी मेहनत, लगन और नवोन्मेष के बल पर देश और प्रदेश को उन्नति के नए शिखर तक ले जाने का आह्वान किया। मिश्र स्वाधीनता दिवस पर मंगलवार को राजभवन में ध्वजारोहण करेंगे। मुख्यमंत्री गहलोत ने भी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। गहलोत ने कहा है कि यह दिन हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देता है, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देश को स्वतंत्रता दिलाई।

वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा स्वाधीनता दिवस-2023 के अवसर पर राजस्थान की दो वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक व 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गयी है। पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने इन सभी अधिकारियों को बधाई दी है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अतिरिक्त महानिदेशक (नागरिक अधिकार) स्मिता श्रीवास्तव एवं अतिरिक्त महानिदेशक (हाउसिंग) बिनीता ठाकुर को राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है।

प्रमुख खबरें

Banking Sector में धमाका: PNB दिसंबर तक लाएगा Wealth Management Services, बढ़ाएगा Non-Interest Income

उत्तराखंड पहुंचे Mallikarjun Kharge का बीजेपी पर हमला, राम मंदिर चढ़ावा विवाद और छात्रों के आंदोलन पर मांगा जवाब

PV Sindhu के बाद अब Tanvi और Ashmita को तराश रहे Park Tae-sang, भारतीय कोच की ये बड़ी सफलता

Hair Fall और White Hair से छुटकारा दिलाएगा घर पर बना Amla-Methi Oil, जानें इसकी विधि और Health Benefits