वसुंधरा राजे की राजस्थान सरकार से मांग, कहा- फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को करें टैक्स फ्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2022

जयपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को राजस्थान सरकार से विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री करने की मांग की। यह फिल्म जम्मू-कश्मीर से जुड़ी घटनाओं पर आधारित है। राजे ने ट्वीट किया कि जम्मू-कश्मीर के गत हालात और सत्य घटनाओं पर आधारित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को हरियाणा, मध्यप्रदेश, गुजरात सहित कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: गोवा में अधिकतम स्क्रीन्स पर दिखायी जाएगी ‘द कश्मीर फाइल्स’ : सावंत

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से मेरा अनुरोध है कि इस फिल्म को राजस्थान में भी टैक्स फ्री किया जाये। जिन राज्यों ने द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री किया है उनका राज्यों का जिक्र कर राजे ने भी टैक्स फ्री करने की मांग की।

प्रमुख खबरें

Horoscope 24 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Satya Niketan Building Collapse: Delhi Court ने खारिज की PG संचालक Shubham Tyagi की जमानत

Guru Tegh Bahadur Death Anniversary: हिंद की चादर कहलाए सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर, जानिए शहादत की कहानी

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर दान करने से होती है पुण्य की प्राप्ति