पूरा राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में, अभी तापमान में और वृद्धि के आसार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2022

जयपुर। पूरा राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है, जहां रात का तापमान भी 31.1 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है।राज्य के कई स्थानों पर दिन का तापमान 46 डिग्री से अधिक बना हुआ है जिसके आने वाले दिनों में और बढ़नेकी चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में इस समय चल रही ‘ लू’ का दौर आगामी तीन-चार दिनों तक जारी रहेगा। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है पर हवाओं में नमी नहीं होने की वजह से आंधी-बारिश की संभावना काफी कम है। मौसम केंद्र के अनुसार एक मई को राज्य के जोधपुर व बीकानेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने संभावना है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर ट्रिपल मर्डर केस में सामने आया CCTV फुटेज, कौन था सफेद शर्ट में शख्स; गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

बीती रात राजधानी जयपुर में 31.1 डिग्री, बूंदी में 31.2 डिग्री, अजमेर में 30.5 डिग्री व बांसवाड़ा में 30.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं राज्य के ज्यादातर हिस्सों में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

प्रमुख खबरें

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान