अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में राजस्थान देश ही नहीं बल्कि दुनिया का सिरमौर बनने की क्षमता रखता: गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2019

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि राजस्थान अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में देश ही नहीं दुनिया का सिरमौर बनने की क्षमता रखता है और राज्य सरकार अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पुरजोर प्रयास कर रही है। गहलोत ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 75वें जयंती समारोह के तहत यहां अक्षय ऊर्जा दौड़ को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर गहलोत ने कहा ‘‘अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में राजस्थान देश ही नहीं बल्कि दुनिया का सिरमौर बनने की क्षमता रखता है। सौर ऊर्जा उत्पादन की जो संभावनाएं यहां मौजूद हैं वह और कहीं नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में सामान्य से तेज बारिश, बाढ़ जैसी स्थिति से बिगड़े हालात

राज्य सरकार अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पुरजोर प्रयास कर रही है।’’ उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को अक्षय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को अक्षय ऊर्जा को प्रोत्साहन देने की शपथ दिलाई और कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से ऊर्जा के इस सर्वोत्तम विकल्प को अपनाने का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।देश के विकास में राजीव गांधी के योगदान का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी भारत को 21वीं सदी में ले जाने का सपना रखते थे।

इसे भी पढ़ें: जयपुर में दो समुदायों के बीच तनाव, 17 घायल

भारत में अक्षय ऊर्जा की क्रांति भी उनकी दूरदर्शी सोच का परिणाम है। ऊर्जा विभाग तथा राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के इस कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला, मुख्य सचेतक महेश जोशी, खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना, उप सचेतक महेन्द्र चौधरी, महापौर विष्णु लाटा, विधायक कृष्णा पूनिया, मुख्य सचिव डीबी गुप्ता सहित भी मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

550 अरब रुपये का बकाया, पाई पाई वसूलने की शुरू हुई कार्रवाई, जिनपिंग ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम

मुसलमानों के लिए बरकरार रखेंगे 4% आरक्षण, Andhra Pradesh में BJP की सहयोगी TDP का बड़ा ऐलान

Jammu Kashmir: आतंकवादी संगठन से जुड़ने जा रहा था युवक, पुलिस ने मौके पर ही धड़ दोबाचा

पक्षपातपूर्ण और राजनीतिक एजेंडा, अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर अमेरिकी आयोग की रिपोर्ट को भारत ने किया खारिज