By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 14, 2026
कथित सुरक्षा चूक के एक मामले में राजस्थान उच्च न्यायालय की जोधपुर पीठ के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से पांच केस फाइल हटाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि राजस्थान पुलिस के विशेष संचालन समूह (एसोजी) की ओर से दर्ज प्राथमिकी से जुड़े इन मामलों को एक कर्मचारी की आईडी का इस्तेमाल कर हटाया गया, जिसके कारण ये मामले सूची से बाहर हो गए और पांच अगस्त को होने वाली सुनवाई रोकनी पड़ी।
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश, चोरी और साइबर अपराध सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी सोमकरण ने कहा, ‘‘हमने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।