Rajasthan: एलपीजी से भरे टैंकर की ट्रक से टक्कर, चार जिंदा जले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2023

जयपुर। राजस्थान के अजमेर जिले में बृहस्पतिवार रात एक सड़क हादसे में चार लोग जिंदा जल गए जबकि एक अन्य घायल हुआ है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि ब्यावर सदर थाना क्षेत्र के रानी बाग रिजॉर्ट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-8 पर यह हादसा उस समय हुआ जब एलपीजी से भरे टैंकर की टक्कर संगमरर ले जा रहे ट्रक से हो गई। उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद लगी आग की चपेट में दोनों वाहन आ गए, जिससे चार लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। एलपीजी टैंकर से लगी आग ने आस-पास की दुकानों और घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया जिससे संपत्ति को नुकसान पहुंचा।

प्रमुख खबरें

Udayveer Sidhu ने काहिरा में ISSF World Cup 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता गोल्ड मेडल

Elon Musk बोले: भारत में Starlink की सेवाएं सस्ती रखनी होंगी, प्रतिस्पर्धा से नागरिकों को मिलेगा फायदा

PM Narendra Modi ने CM Vijay संग किया Chennai Metro चरण दो का उद्घाटन

NCB ने असम में 43 करोड़ रुपये की ड्रग्स पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार