आंदोलनों में संघर्ष कर रहे पायलट की विश्वेन्द्र सिंह ने पोस्ट की फोटो, कहा- मेरा फैसला मुझे चुनने वाले लोगों के हित में होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2020

जयपुर। राजस्थान के पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि उनका जो भी फैसला होगा वह उन लोगों के हित में होगा जिन्होंने उन्हें चुना। राजस्थान के मौजूदा राजनीतिक संकट के बीच विश्वेंद्र सिंह ने दो ट्वीट किए। एक ट्वीट में उन्होंने बगावती तेवर अपनाने वाले उपमुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट की चार फोटो का कोलाज लगाया है जिसमें पायलट विभिन्न आंदोलनों में संघर्ष कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक दल ने गहलोत के समर्थन का प्रस्ताव किया पारित, संकट निपटने तक होटल में रह सकते हैं विधायक ! 

सिंह ने एक और ट्वीट कर लिखा कि मेरा जो भी फैसला होगा, वह उन लोगों के हित में होगा जिन्होंने मुझे चुना है। मैं मेरी जनता के हितों के साथ सदैव था, हूँ और रहूंगा। सिंह को पायलट का नजदीकी माना जाता है। सोमवार को जयपुर में मुख्यमंत्री आवास पर कांग्रेस विधायक दल की बेठक में वे शामिल नहीं हुए। उन्होंने कहा कि वह एक रिश्तेदार की बीमारी के चलते दिल्ली में हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा